फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, अंतिम संस्कार पर हंगामा

विज्ञापन
पठानकोट मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर इच्छी ज़मानबाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी एक बिजली  के खं
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत डोहग प्लोटी पंचायत में 27 वर्षीय विवाहिता स्मृति पत्नी वरुण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में ही रविवार देर रात एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। मामले को लेकर मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं, सोमवार को मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान मायका पक्ष ने ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्मृति की शादी लगभग पांच वर्ष पहले डोहग प्लोटी में वरूण से हुई थी और उसकी ढाई वर्ष की एक बेटी है। ससुराल पक्ष के अनुसार स्मृति रात को अपनी बेटी के साथ ऊपर वाले कमरे में सोई थी और जब सास उसे देखने गई तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। ससुराल पक्ष के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है, जबकि मायका पक्ष इसे हत्या बता रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में घटना हुई, वह अंदर से बंद नहीं था। पुलिस और मायका पक्ष के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया गया था, जिससे शक और गहरा गया। सूचना मिलते ही हरिपुर थाना पुलिस और रानीताल चौकी की टीम रात करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव पहले ही नीचे उतार लिया गया था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सोमवार शाम को डोहग प्लोटी में अंतिम संस्कार के दौरान मायका पक्ष के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने मृतका के पति, सास और ससुर की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि जब तक तीनों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतका के पिता मदन लाल ने आरोप लगाया कि वरुण नशा करता था और नशे की हालत में अक्सर स्मृति को प्रताड़ित करता था। घटना वाली रात भी वरुण नशे में था और झगड़ा हुआ था। मायका पक्ष का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या है। वहीं, पिता ने प्रधान पूनम परमार पर भी आरोप लगाया कि वह ससुराल पक्ष के साथ मिली हुई हैं और मायका पक्ष के लोगों के साथ धक्का-मुक्की की। प्रधान पर पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, प्रधान पूनम परमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने सिर्फ मानवता के नाते मदद करने की कोशिश की थी। उनके अनुसार जब शव नीचे उतारा गया तब स्मृति में हल्की सांसें थीं और वरुण ने उसे सीपीआर भी दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। प्रधान ने कहा कि जिस तरह मायका पक्ष उनके खिलाफ आक्रोशित हुआ, उससे उन्हें अपनी सुरक्षा का भी खतरा महसूस हो रहा है।
डीएसपी शुमायला चौधरी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर शव नीचे पड़ा था और पास में चुन्नी का टूटा हुआ फंदा मिला। मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें