फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल में हाईवे पर गहरे गड्ढे दे रहे वाहन चालकों को दर्द

Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गगल में मुख्य सड़क पर पड़े गड्ढे। स्त्रोत : संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल बाजार में नेशनल हाईवे पर गहरे गड्ढे आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। गड्ढे इतने बढ़ गए हैं कि वाहन चालकों को हर समय झटके लग रहे हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की ओर से इन गड्ढों की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गगल में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह गड्ढे लंबे समय से बने हुए हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं चल पाता, जिससे हादसों का खतरा और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और गगल वासियों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निजी पेट्रोल पंप के पास सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इन गड्ढों को जल्द भरा जाए।

इन गड्ढों पर दोपहिया वाहन चालक बुरी तरह गिरकर जख्मी हो चुके हैं और उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है लेकिन आज तक इन गड्ढों को भरने के लिए कदम नहीं उठे हैं। - अजय कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है, खासकर बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है तो हादसों का खतरा रहता है। - कपिल कुमार, स्थानीय निवासी

गगल में सड़कों पर गड्ढों से वाहन अपना नियंत्रण खो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन सड़क पर पड़े इन गड्ढों को जल्द भरे। - पंकज, स्थानीय निवासी

लंबे समय से गगल में सड़क की हालत खस्ता हो गई है। कार्रवाई के लिए प्रशासन और विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। - रविंद्र, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें