फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए : फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बीपीएल में चयन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चौधरी फाउंडेशन उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। फाउंडेशन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी संख्या में पात्र परिवार समय पर आवेदन जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि इन दिनों अधिकांश ग्रामीण परिवार धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में व्यस्त हैं। लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, जनगणना कार्य में प्रशासनिक अमले की व्यस्तता के कारण आय प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं।
इसके अलावा लोक मित्र केंद्रों पर आवेदनों की अधिक संख्या के चलते कई मामले लंबित हैं। सीमित प्रचार-प्रसार के कारण भी अनेक पात्र परिवारों को आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष बिट्टल साकड़ा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाना जनहित में आवश्यक है। वहीं, राज्य उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पात्र परिवारों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
महासचिव अश्वनी चौधरी ने कहा कि जनगणना, लगातार बारिश, कृषि कार्यों की व्यस्तता और लोक मित्र केंद्रों पर लंबित मामलों को देखते हुए अंतिम तिथि में वृद्धि समय की जरूरत है। उधर, उपायुक्त कांगड़ा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें