बैजनाथ में हिमाचल पेंशनर संघ की बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत: संघ।
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल पेंशनर्ज संघ की बैठक अध्यक्ष रमेश चड्ढा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की मैन्युअल व्यवस्था बहाल करने, वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान और महंगाई भत्ते और चिकित्सा भत्ते का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर सदस्यों को सम्मानित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।