फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमटाल के सूरजपुर में नाले में मिला नवजात शिशु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना डमटाल के अंतर्गत पंचायत सूरजपुर में मंगलवार सुबह खड्ड में सात माह की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव वासियों ने थाना डमटाल को सूचना दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच कर रही है कि किसने शव यहां पर फेंका है। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह सूरजपुर के प्रधान ने थाना डमटाल में सूचना दी थी कि सूरजपुर में गैस फैक्ट्री के पास खड्ड में बच्ची का शव मिला है। मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें