फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीडीएमए अक्तूबर में चलाएगा जन जागरूकता अभियान

Sat, 27 Sep 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा जिले में 01 से 31 अक्तूबर तक अपना प्रमुख जन जागरूकता अभियान समर्थ -2025 आयोजित करेगा। यह अभियान में आपदा तैयारी सुरक्षित निर्माण प्रथाओं और सामुदायिक लचीलेपन को बढ़ावा देने पर ध्यान देते हुए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के अंतर्गत संबंधित विभागों, गैरसरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक संगठनों का सक्रिय समर्थन होगा।
अभियान में मल्टीमीडिया प्लेटफार्म, नुक्कड़ नाटकों, लोक प्रदर्शनों और सूचना एवं संचार तकनीक सामग्री के प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान स्कूल और कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताएं जैसे सुरक्षित निर्माण मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं क्विज पोस्टर और निबंध लेखन तथा मॉक ड्रिल और शहरी स्थानीय निकायों के लिए विशेष कार्यशालाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर को ग्रामसभा की बैठकों के दौरान पंचायती राज संस्थाओं आपदा मित्रों और तकनीकी कर्मियों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें