फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा कार्निवल से पहले डीसी ने इंद्रुनाग में की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा कार्निवल-2025 के शुभारंभ से पहले उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने गांव खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कांगड़ा कार्निवल के सफल, शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन की कामना की। उपायुक्त ने 24 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की भी प्रार्थना की जिससे कार्निवल के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं खेल प्रतियोगिता आयोजन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि कांगड़ा कार्निवल जिले की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा। डीसी ने कहा कि 24 दिसंबर को कांगड़ा कार्निवल का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान नामी कलाकार भाग लेंगे। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें