फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीएवी कॉलेज कांगड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरी बार चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किए जा रहे अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार काे नगर परिषद मैदान कांगड़ा में खेला गया। यह मुकाबला एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा और पीजी सेंटर शिमला के बीच खेला गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी कांगड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। इस दौरान श्याम ने 70 गेंदों में नाबाद 134 रन बनाए। अरशद ने 31 और लोकेश ने 22 रन का योगदान दिया। शिमला की टीम से अजीत ने दो और राजेश ने एक विकेट हासिल किया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पीजी सेंटर शिमला की टीम 87 रन पर ढेर हो गई। शिमला की तरफ से सिद्धांत ने 19, अजीत ने 16 और और जितेंद्र ने 12 रन बनाए। कांगड़ा की तरफ से अरशद ने 5, लोकेश ने तीन और देवांश तथा अभिषेक ने 1-1 विकेट हासिल किया। इससे पहले खेले गए तीसरे स्थान के मैच में गवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर ने गवर्नमेंट कॉलेज सोलन को 45 रन से हराया। हमीरपुर की टीम ने 10 विकेट खोकर 129 रन बनाए। अक्षय चोपड़ा ने 33 और शुभम ने 27 रन बनाए। मनीष ने 16 और राहुल ठाकुर ने 15 रन का योगदान दिया। सोलन की तरफ से हिमांशु और साइदीप ने 3-3, अक्षित ने दो और अंकुश तथा रणधीर ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गवर्नमेंट कॉलेज सोलन की टीम 11.1 ओवर में 84 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। अकुल ने 16 और अक्षित ने 11 रन बनाए। हमीरपुर की तरफ से अर्पित ने 3, रवि कुमार ने 2 और अक्षय ने 1 विकेट हासिल किया।

फाइनल मुकाबले के अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें