फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षा लगाने में असमर्थ बच्चों को घरद्वार जाकर पढ़ा रहे दलजीत

विज्ञापन
भरमाड़ में बच्चों को घर द्वार कंप्यूटर की पढ़ाई करवाते शिक्षक दलजीत मिन्हास। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ऑनलाइन कक्षा लगाने में असमर्थ बच्चों को घर जाकर पढ़ा रहे दलजीत
विज्ञापन

कन्या स्कूल ज्वाली में तैनात अध्यापक ने डोर-टू-डोर पढ़ाई पर किया फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमाड़ (कांगड़ा) कोरोना काल में कोविड ड्यूटी के साथ-साथ बच्चों को डोर-टू-डोर कंप्यूटर विषय की शिक्षा मुहैया करवाने में भी अध्यापक दलजीत पीछे नहीं हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जवाली में तैनात अध्यापक दलजीत मन्हास की ड्यूटी भले ही डेढ़ महीने से सिविल अस्पताल जवाली में लगी है, लेकिन उनका फोकस बच्चों की पढ़ाई पर भी जारी है।
विज्ञापन

वे सुबह-शाम समय निकालकर चिह्नित विद्यार्थियों के घर जाकर उन्हें कंप्यूटर विषय की पढ़ाई करवा रहे हैं। दलजीत की इस लगन को देखते हुए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने भी उनकी सराहना की है। कमेटी प्रधान नरविंद्र कुमार, सदस्य पवन कुमार, राज कुमार, गुलशन कुमार का कहना है कि स्कूली बच्चे भी अपने अध्यापक दलजीत मन्हास के कायल हैं। दलजीत हर उस बच्चे तक घरद्वार पहुंचते हैं, जो मोबाइल सुविधा से वंचित है या फिर किसी तरह से आनलाइन कक्षा लगाने में असमर्थ हैं। वे घर जाकर बच्चे को स्कूल की कक्षा की भांति संबंधित अध्याय की जानकारी मुहैया करवाते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने साथ लैपटॉप भी रखते हैं, ताकि बच्चों को कंप्यूटर की बारिकियां प्रेक्टिकल तौर पर बताई जा सकें। उधर, दलजीत मन्हास ने कहा कि प्रधानाचार्य पूर्ण चंद के मार्गदर्शन एवं अनुमति से ही वे डोर-टू-डोर कक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं। उनके स्कूल में कुछ गरीब बच्चे भी पढ़ते हैं, जिनके पास एंडरॉयड फोन नहीं हैं। ऐसे में इन बच्चों को मार्गदर्शन एवं कोचिंग की बहुत जरूरत है। वे नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन एवं आफलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। उन्हें ऐसा करके काफी खुशी और संतुष्टि मिल रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें