फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दलाई लामा का जन्मदिन 6 जुलाई को, आज से जुटना शुरू होगी भीड़

Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में सड़कों पर गूमते सैलानी। संवाद
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन के लिए शनिवार से भीड़ जुटना शुरू हो जाएगी। 6 जुलाई को तिब्बती धर्मगुरु 90वां जन्मदिवस मनाएंगे। इससे पहले 28 जून से 9 जुलाई तक धर्मशाला में कार्यक्रम होंगे। इसके मद्देनजर कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ बौद्ध अनुयायियों का हुजूम उमड़ने वाला है। ऐसे में मैक्लोडगंज पुलिस ने भी कमर कस ली है। मैक्लोडगंज पुलिस की मानें तो धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर होने वाले इन आयोजनों में दो से ढाई लाख बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों सहित विदेशी पर्यटकों के जुटने का पूर्वानुमान है। इसी मद्देनजर कानून और यातायात व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

यही नहीं, जरूरत पड़ी तो पुलिस अधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल मैक्लोडगंज में तैनात करने का आग्रह करने की बात भी मैक्लोडगंज पुलिस ने की है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में जो व्यवस्था बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्व में थी, उस संबंध में डीसी कांगड़ा और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। पूर्व में मैक्लोडगंज में सुबह 8:00 बजे से पहले और शाम को 8:00 बजे के बाद ही बड़े वाहनों की आवाजाही तय की गई थी, जबकि वर्तमान में बड़े वाहन दिन भर मैक्लोडगंज की ओर रुख करते हैं, जिससे यातायात जाम की समस्या पेश आती है। ऐसे में थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस गंभीर है और इस मामले को डीसी कांगड़ा के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें