पलवाना के पास रियूंड खड्ड पर युद्ध स्तर से चला पुल का निर्माण कार्य। स्त्राेतःसंवाद
कांगड़ा। क्षेत्र के पलवाना के पास रियूंड खड्ड पर लगभग 68 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है और इसकी लंबाई लगभग 155 मीटर हाेगी। गत माह ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हाे गया था। पुल के लिए दाे पिलराें का निर्माण किया जा रहा है। इन दाेनाें पिल्लराें की माेटाई लगभग 13 मीटर है। जमीनी स्तर से ये 35 मीटर तक तैयार हो गए हैं। इस पुल के निर्माण में स्टील के गार्डराें का निर्माण किया जा रहा है। फाेरलेन निर्माण कंपनी के इंजीनियर गाैरव शर्मा ने बताया कि नवंबर या दिसंबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल के काम पूरा हाेते ही फाेरलेन काे भी वाहनाें के लिए पूरी तरह खाेल दिया जाएगा, ताकि वाहन चालकाें काे परेशानी न हाे।