फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे भी लुटाए, गाड़ी भी नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। सोशल मीडिया की वेबसाइट पर गाड़ी देखकर उसे खरीदने के चक्कर में ज्वालामुखी घलौर के एक युवक को 1 लाख 16 हजार रुपये का चूना लगा है, लेकिन गाड़ी फिर भी नहीं मिली। युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

ठग ने कार बेचने के नाम पर युवक से 1 लाख 16 हजार की ठगी की। युवक ने पैसे भी गंवाए और गाड़ी भी नहीं मिली। इसकी शिकायत ज्वालामुखी थाना में दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है। थाने में दी शिकायत में घलौर के युवक ने बताया कि इंटरनेट की वेबसाइट पर एक गाड़ी देखी और उसे खरीदने का मन बनाया। गाड़ी बेचने वाले के दिए नंबर पर बात की। गाड़ी बेचने वाले ने कहा कि वह आर्मी में है और अपनी पहचान बताई और बताया कि वह शिमला से है और नौकरी में ट्रांसफर की वजह से गाड़ी बेचने जा रहा है। युवक उसकी बातों में आ गया और गाड़ी लेने की चाहत में संपर्क में रहा। गाड़ी बेचने वाले ने उसे ऑनलाइन पैसे जमा करने को कहा। युवक ने दो माह में 4 बार थोड़े थोड़े कर उसके दिए गए खाते में 1 लाख 16 हजार जमा करवा दिए। उसके बाद युवक उसे गाड़ी देने के लिए कहने लगा, लेकिन गाड़ी बेचने वाला आनाकानी करता रहा और सही से जवाब नही दे पाया। इस कारण युवक ने थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज करवा दिया है। डीएसपी तिलकराज ने बताया कि इस बाबत ज्वालामुखी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें