फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो छात्रों से मारपीट पर सीडब्ल्यूडी सख्त, पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Thu, 25 Jun 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के तहत दो निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल परिसर में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) जिला कांगड़ा ने कड़ा संज्ञान लिया है। समिति ने इन दोनों मामलों को लेकर संबंधित पुलिस थानों से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है और मामलों में कानूनन उचित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन नूरपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाले सदवां के एक निजी स्कूल में एक बच्चे से बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना पर समिति ने संबंधित थाना पुलिस से पूरे मामले की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पुलिस को इस मामले में त्वरित व उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, आलमपुर के निजी स्कूल में एक बच्चे से स्कूल में हुई मारपीट और उसके बाद कथित आत्महत्या की रिपोर्ट भी तलब की गई है। इसके लिए पुलिस स्टेशन सुजानपुर (जिला हमीरपुर) से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चा मूल रूप से जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र का निवासी था और जिला कांगड़ा के आलमपुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा थाष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें