फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चेक बाउंस मामले में ग्राहक को एक वर्ष का कारावास, देना होगा दोगुना मुआवजा

Tue, 21 Jul 2026 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गिफ्ट सेंटर से सामान खरीदने के बाद भुगतान न करना एक ग्राहक को भारी पड़ गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पालमपुर गौरव कुमार की अदालत ने चेक बाउंस के करीब 10 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को 52 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मुआवजा अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। शिकायत के अनुसार पालमपुर क्षेत्र के एक दुकानदार के गिफ्ट सेंटर से आरोपी ने 6 सितंबर 2015 को 26 हजार रुपये का सामान खरीदा था। इसके भुगतान के लिए आरोपी ने 15 नवंबर 2015 का चेक दिया जो बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया।
कानूनी नोटिस के बाद भी भुगतान न करने पर मामला अदालत पहुंचा। सुनवाई के दौरान आरोपी ने चेक पर हस्ताक्षर से इनकार नहीं किया, लेकिन दावा किया कि चेक सुरक्षा के तौर पर था और उसने केवल 5 हजार का सामान खरीदा था। हालांकि, वह इसका कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सका। अदालत ने आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी करार दिया। विचारण के दौरान जेल में बिताए गए 15 दिनों की अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें