फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मधुमक्खियों का शहद निकालने को लेकर विवाद, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2026 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत व्याड़ा गांव में मधुमक्खियों का शहद निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हेल्पलाइन पर मनोज कुमार निवासी व्याड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ लोग बुधवार देर रात उनके घर के समीप मधुमक्खियों का शहद निकालने पहुंचे थे। इस दौरान तेज रोशनी के कारण उनकी गायों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे गाय चिल्लाने लगीं। जब उन्होंने संबंधित लोगों से लाइट बंद करने को कहा तो कहासुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तेजधार हथियार समेत अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया, जिससे उनकी पत्नी अंजू देवी, पुत्र वंश शर्मा और वह स्वयं घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों का सिविल अस्पताल पालमपुर में मेडिकल परीक्षण करवाया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि चिकित्सकों ने कुछ घायलों की एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद अंतिम राय देने की बात कही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें