पपरोला बाजार के समीप रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर उसकी सास को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार शाम करीब साढे़ चार बजे नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना उसके पति को मिली और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति निजी क्लीनिक में कार्यरत है, जबकि वह भी समीपवर्ती निजी स्कूल में टीचर थी। दोनों का विवाह पिछले साल फरवरी माह में हुआ था।
घर में उसकी सास और पति ही रहते थे। घटना के समय विवाहित अकेली थी। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके पिता कांगड़ा निवासी हंसराज की शिकायत पर सास कंचन को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसकी सास को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।