फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने डंडों से पीटा युवक, गंभीर घायल

Sat, 23 Jan 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी, लंबागाव (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना लंबागांव के तहत गांव मल्ली में तीन युवकों ने मारपीट कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया है। उसे गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव मल्ली में तीन युवकों ने एक युवक से मारपीट की है।
विज्ञापन


घायल युवक नितिन निवासी आशापुरी अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर घर की ओर जा रहा था। उपरला नागवन के पास पहुंचे तो मल्ली गांव के तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। पहले बाइक पर बैठे अशोक पर हमला किया और उसके बाद नितिन पर डंडों से प्रहार करने शुरू कर दिए।

इससे नितिन बेहोश हो गया। अचानक हुए इस हमले से नितिन के साथी भाग निकले। लेकिन, नितिन पर हमला करने वाले युवक नितिन को एक निजी अस्पताल में छोड़ आए हैं। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पालमपुर पुलिस को भी दी। नितिन पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन


इस पर दूसरे अन्य साथी अशोक ने लंबागांव पुलिस को अपने बयान दिए हैं, जबकि नितिन पर हमला करने पर उसके परिजनों और गांववासियों में रोष है। उनका कहना है कि हमलावर खुले घूम रहे हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, लंबागांव पुलिस के थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दफा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें