फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमटाल में महिला से हेरोइन बरामद

Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इंदौरा के तहत डमटाल में गश्त के दौरान पुलिस ने एक महिला से 4.85 नशीला पदार्थ बरामद किया है। इंदौरा पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी चैन सिंह अपनी टीम मुख्य आरक्षी चैन सिंह, राजकुमार, प्रहलाद सिंह, संतोष राज, राजेंद्र कुमार और रंजना शर्मा के साथ इंदौरा से डमटाल की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान डमटाल में पुलिस टीम को देखकर एक महिला घबरा गई और संदिग्ध हरकतें करने लगी।
विज्ञापन


इससे पुलिस को इस महिला पर संदेह हुआ। इस पर मुख्य आरक्षी रंजना शर्मा ने महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान महिला बाला देवी पत्नी सुधा गांव छन्नी को एनडीपीएस की धारा 21/61/85 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें