फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम में टाटा सफारी निकलने के आ रहे फर्जी फोन

Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
झूठे इनाम का झांसा देकर लोगों को ठगने वाली कंपनियां सक्रिय हैं। इन फर्जी कंपनियों के लोग मीठी आवाज और डिटेल से समझा कर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही वाक्या कंडवाडी के एक व्यक्ति के साथ हुआ है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति कंडवाड़ी के कुलदीप कुमार को पिछले एक माह से फोन कर रहा है कि उसका इनाम निकला है। इसकी एवज में वह साढ़े तीन हजार उनको बताए गए बैंक अकाउंट में डाल दे। उन्हें एक सोने की चेन और टाटा सफारी गाड़ी इनाम में निकली है। इसकी सूचना उन्होंने जिला पार्षद सदस्य असीम शर्मा को दी।

असीम शर्मा ने कुलदीप कुमार के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। कुलदीप कुमार का कहना है कि उन्हें मुरादाबाद बुलाया जा रहा है। उन्हें 07549849701 नंबर से फोन आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि मोबाइल नंबर आने से भी इन लोगों का पता नहीं चल पाता है, जबकि पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई अपराधियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायत आई है। पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने लोगों से भी ऐसी कॉल्स से सावधान रहने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें