फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए रुका युवक, बाइक ले उड़ा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जसूर-तलवाड़ा हाईवे पर गनोह और तलाड़ा के बीच से एक बाइक चोरी हो गई। थाना प्रभारी नूरपुर ओंकार सिंह का कहना है कि इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुनीष निश्चल निवासी पठानकोट वीरवार को बाइक पीबी-35 वाई-3156 पर राजा का तालाब से अपने घर पठानकोट जा रहा था। रास्ते में गनोह और तलाड़ा के बीच सड़क किनारे अपनी बाइक को खड़ा कर शौच के लिए रुका। करीब दस मिनट के उपरांत वापस आया तो बाइक वहां से गायब थी। निश्चल का कहना है कि भूल से चाबी बाइक के साथ लगी रह गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने आसपास के क्षेत्र में बाइक को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने बाइक की गुमशुदगी की रिपोर्ट अगले दिन पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें