फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में झाड़ियों में मृत मिला अलीगढ़ का श्रदालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस को कांगड़ा के रिहालपुरा गांव में एक यात्री का शव मिला है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय बलराम निवासी अलीगढ़ यूपी से हुई है। बताया जा रहा है कि यात्री बलराम नवरात्र मेलों में अपने साथियों के साथ बस से यहां आया था। उसके बाद वह गायब हो गया। इस बाबत मृतक के परिजनों ने कांगड़ा थाना में रिपोर्ट लिखवाई थी।
विज्ञापन

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर परिजन आगे की यात्रा के लिए निकल गए। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि रिहालपुरा गांव की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि यात्री बलराम अपने साथियों के साथ नवरात्रों में बस से आया था। उसका शव मंगलवार को मिला है। इस बाबत उसके परिजनों ने कांगड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह कभी कभार शराब भी पी लेता था। मंगलवार को किसी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति रिहालपुरा की झाड़ियों में गिरा पड़ा है। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो वह मृत पड़ा था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से परिचयपत्र और फोटो मिली। यह पहचान थाने में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट से मेल खाती थीं। पुलिस को इस दौरान मिली डायरी में अलीगढ़ के कुछ नंबर भी थे। ऐसे में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली उसकी पत्नी और बेटे को सूचना देने का प्रयास किया तो उनका नंबर नहीं मिला। उसके बाद उसकी जेब मे मिली डायरी से एक नंबर मिला। पुलिस ने उस अलीगढ़ निवासी के उस नंबर पर इसकी सूचना दी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें