हार में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर के साथ लगती हार पंचायत में मंगलवार सांय साढ़े छह बजे के लगभग एक मोटर साइकिल और निजी बस की टक्कर में युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद घायल युवक को देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार सायं हर्ष शर्मा (19) पुत्र अरविंद शर्मा उर्फ लवली निवासी नैहरनपुखर अपने मोटरसाइकिल पर नैहरनपुखर से परागपुर की ओर आ रहा था। हार पंचायत के पास सामने से आ रही एक निजी बस और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। बस और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।