फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में घायल भेड़पालक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। मादा भालू के हमले में घायल मंढेहड़ गांव के 35 वर्षीय भेड़पालक रणजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार की हालत को देखते हुए टीएमसी के चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रणजीत सिंह पर सोमवार को मादा भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बैजनाथ उपमंडलीय चिकित्सालय से उसे टांडा रेफर किया गया था। टांडा में उपचार के बाद मंगलवार को उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार रणजीत की एक आंख निकालनी पड़ सकती है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले रणजीत सिंह बीपीएल में आता है। लेकिन, उसका हेल्थ कार्ड न होने के कारण अब उसके परिवार को इलाज पर होने वाले खर्च की चिंता सता रही है। रणजीत सिंह की पत्नी जातरो देवी ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। घर-परिवार का खर्च रणजीत सिंह की कमाई से ही चल रहा है।
उधर, प्रदेश घुमंतू पशुपालक महासभा के प्रधान राजकुमार भट्ट, सचिव पवना देवी और किसान सभा के तहसील कमेटी अध्यक्ष अक्षय जसरोटिया ने मुख्यमंत्री से भेड़पालक की सहायता करने का आग्रह किया है। वहीं डीएफओ वीएस यादव ने बताया कि रणजीत सिंह को सरकारी नियमों के तहत उचित राशि प्रदान की जाएगी। परिजनों से मेडिकल संबंधित दस्तावेज जमा करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें