फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बिक रही 900 पेटी शराब की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब के ठेकों में बिना परमिट के बिक रही अवैध शराब की 900 पेटियां जब्त की हैं। यह शराब अलग-अलग ब्रांड की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर के ठेकों में बिना परमिट और कागजात के अवैध शराब बिक रही है। सूचना पर डिप्टी कमिश्नर ने सहायक आयुक्त राज्य आबकारी और कराधान की अगुवाई में एक टीम का गठन किया। इसमें स्टेट टैक्स ऑफिसर धीरज महाजन, सहायक टैक्स ऑफिस देवराज व सहायक कमिश्नर आबकारी और कराधान वृत्त जवाली प्रभारी रविंद्र शामिल थे। टीम ने जिला राजस्व नूरपुर के अंतर्गत फतेहपुर के विभिन्न ठेकों में दबिश दी और स्टॉक चेक किया। इस दौरान टीम को कुछ शराब की पेटियां मिलीं, जिसका परमिट और अन्य कागजात ठेके के संचालक नहीं दिखा पाए। इस पर कार्रवाई करते विभाग ने शराब को जब्त कर लिया।
सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एंव कराधान विभाग मुकेश कुमार ने बताया कि परमिट और अन्य कागजात न दिखा पाने के चलते 900 पेटी शराब जब्त की है। आगामी कार्रवाई के लिए मामला पालमपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें