फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले स्कूटी उड़ाई, फिर धौंस दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति की स्कूटी को कुछ नाबालिग उसके घर के बाहर से ही उठा ले गए। इस दौरान उन्होंने स्कूटी को धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में खूब घुमाया। वहीं शनिवार दोपहर को स्कूटी मालिक की नजर उनकी स्कूटी पर पड़ गई। जब उन्होंने स्कूटी चला रहे नाबालिग चालक से स्कूटी के संदर्भ में पूछताछ की तो वह उन पर ही रौब झाड़ने लगा और कहने लगा कि यह स्कूटी उसकी है।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूटी के मालिक ने जब स्कूटी की जांच-पड़ताल की तो वह उसकी ही निकली। इस पर नाबालिग स्कूटी को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। वहीं स्कूटी मालिक का कहना है कि उनकी स्कूटी करीब दो दिन पहले उनके घर के बाहर से गायब हुई थी। मालिक के अनुसार उसने स्कूटी को काफी ढूंढा लेकिन उसे यह कहीं नहीं मिली। इस संदर्भ में हालांकि स्कूटी मालिक ने पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने बताया कि स्कूटी चोरी होने की कोई भी शिकायत अभी तक उनके पास नहीं आई है।

जुगाड़ से करते थे स्टार्ट
आठवीं-नौंवी में पढ़ने वाले ये नाबालिग छात्र जुगाड़ लगाकर स्कूटियों को स्टार्ट करते हैं। स्कूटी की हेडलाइट के निचले हिस्से को उखाड़ देते हैं और स्कूटी की तारों को डायरेक्ट जोड़कर उसे स्टार्ट करते हैं। इसके अलावा यह शातिर नाबालिग स्कूटी की नंबर प्लेटों को भी गायब कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें