फर्जी दस्तावेज बना सेना अधिकारी
की जमीन बेचने वाले दो गिरफ्तार
पालमपुर में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बना कर बेच दी थी सेना अधिकारी की जमीन
जमीन घोटाले का पता चलते ही अधिकारी ने पुलिस में की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन बेचने मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जमीन एक सेना अधिकारी थी। इसे कुछ लोगों ने जाली जनरल पावर अटार्नी (जीपीए) बना कर किसी दूसरे को बेच दी थी। इसका पता चलते ही सेना के अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी थी।
पुलिस ने मामले अब दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार लोग शामिल बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार पालमपुर में करीब ढाई माह पहले कुछ लोगों ने एक सेना अधिकारी की राजपुर में जमीन की झूठी जीपीए बनाकर इस जमीन को किसी दूसरे को बेच दिया था। इसकी भनक लगते ही आर्मी अफसर ने इसकी शिकायत पुलिस में करवा दी थी। इस पर जांच में जुटी पुलिस ने अब दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
हैरतअंगेज यह है कि इन चार लोगों ने मिल कर सेना के अधिकारी की ही फर्जी जीपीए बना कर जमीन किसी दूसरे को बेच दी। इसकी किसी को खबर तक नहीं लगने दी। लेकिन, आर्मी अफसर को अपनी जमीन के बारे में पता चल गया। लिहाजा, उन्होंने इस पर जल्द शिकायत पुलिस में कर दी। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि फर्जी जमीन घोटाले में पुलिस ने मस्त राम और आत्मा राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी होगी।