फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दोषी कैदी की धर्मशाला जेल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के दोष में सजा काट रहे कैदी की जेल में संदिग्ध मौत
विज्ञापन

न्यायिक जांच शुरू, 3 वर्ष से सजा काट रहा था चिंतपूूर्णी का कैदी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। तीन वर्ष से दुराचार के दोष में सजा काट रहे ऊना जिले के कैदी राजकुमार की धर्मशाला जेल में मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद न्यायिक जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, बैरक में रहने वाले और अन्य बंदियों से भी पूछताछ की गई है। कैदी को पहली जून को ही कारागार की मेस में खाना बनाने के लिए लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कैदी ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद जेल में तैनात फार्मासिस्ट ने कैदी को इंजेक्शन लगाया। कैदी राजकुमार ने तकलीफ से कुछ राहत मिलने की बात कही थी। वीरवार सुबह कैदी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। जेल प्रशासन ने कैदी को अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार देर शाम को टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिला कारागार धर्मशाला के उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि कैदी राजकुमार ने बुधवार रात को सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। जेल में ही उसको उपचार दिया गया। लेकिन वीरवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत के क्या कारण रहे हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के नाड़ी गांव से संबंध रखने वाले राजकुमार के खिलाफ 20 अक्तूबर 2004 में ऊना जिला के अंब थाना में दुराचार का मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय में चले इस मामले में राजकुमार को 29 नवंबर 2005 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। न्यायालय की ओर से सुनाए गए फैसले के बाद दोषी अपने आजीवन कारावास की सजा जिला कारागार धर्मशाला में काट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें