जसूर (कांगड़ा)।
जसूर कस्बे के निकटवर्ती भरमोली गांव में रविवार रात सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनोवा ज्वाली से जसूर की ओर आ रही थी। इसे मुनीष (33) निवासी पसियाल नंगल चला रहा था। उसके साथ चंदू उम्र 20 वर्ष भी था। जैसे ही कार भरमोली पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। इसके चलते कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को नूरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। नूरपुर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दोस्त की शादी में जा रहा था जनाव
दोनों युवक 32 मील के मनेई में शादी समारोह में शामिल होकर वापस नंगल जा रहे थे। रात के समय पौंग बांध से वाहन गुजारना वर्जित है। ऐसे में वे वाया पठानकोट होकर नंगल जा रहे थे। मृतक सेना में कार्यरत था। वह दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस ने मौके का जायजा ले कर शव को कब्जे में ले लिया।