फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्फास निगल कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्फास निगलकर पासू के युवक ने दी जान
विज्ञापन

धर्मशाला से टांडा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। ग्राम पंचायत पासू में एक युवक ने सल्फास निगलकर मौत को गले लगा लिया। युवक को पहले क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पासू के अंकुश कुमार (28) ने सल्फास निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला लाए। यहां पर चिकिस्तकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को टांडा रेफर करा दिया। लेकिन रास्ते में ही अंकुश की मौत हो गई। इसके बाद युवक के परिजन शव को गांव में ले आए और पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सदर पुलिस थाना के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला के शव गृह में रख दिया है। उधर, सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें