फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदियाड़ा में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र की एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी है। महिला के भाई ने बेटे, बहू और ससुर पर उसकी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने भाई की शिकायत आते ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत गदियाड़ा के वार्ड मझैरनू में महिला ललिता देवी (49) ने फंदा लगा लिया। महिला की मौत की खबर लगते ही उसके भाई ने अपनी बहन के सुसर, बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। प्रीतम चंद ने आरोप लगाया कि ये लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। इस वजह से उनकी बहन ने आत्महत्या की है। महिला मनरेगा में मेहनत मजदूरी करती थी। भाई ने कहा कि रात करीब 11 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी बहन को दौरा पड़ा है और उसकी मौत हो गई है। लेकिन जब वह रात को उसके घर पहुंचे तो कहानी कुछ और ही थी। महिला की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर तथ्य इकट्ठे किए।
उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर महिला के पुत्र नितिन, बहू वर्षा और सुसर प्रेम चंद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें