फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैर के लिए निकले बुजुर्ग को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत हनुमान चौक के करीब ब्यास पुल पर वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराज (65) पुत्र जैसी राम निवासी सनोट के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह देवराज सुबह की सैर के लिए निकला था। जब वह सुबह लगभग पांच बजे सैर करता हुआ देहरा में ब्यास पुल पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इस दुर्घटना के बारे में देहरा पुलिस को सूचित किया।
डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने हिटएंडरन के इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें