फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर बाजार में डॉक्टर के साथ मारपीट
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप, पुलिस में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर के चिकित्सक के साथ बीच बाजार मारपीट का मामला सामने आया है। चिकित्सक का आरोप है कि दवाई की दुकान करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है। चिकित्सक ने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में चिकित्सक डॉ. उमेश कश्यप ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर आ रहे थे तो पालमपुर में अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर के मालिक नीरज गुप्ता ने उनकी गाड़ी रोक उनके साथ मारपीट की। चिकित्सक से मारपीट होता देख वहां पर काफी भीड़ भी लग गई। अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि चिकित्सक की मारपीट की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि मारपीट पर पुलिस ने नीरज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें