फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते से दादा का एटीएम लेकर शातिरों ने निकाले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। शातिर युवाओं ने पोते को लालच देकर उसके दादा का एटीएम कार्ड मंगवाया और ऑनलाइन शापिंग कर पीड़ित को दो लाख रुपये का चूना लगा गए। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यक्ति ने पास बुक में एंट्री करवाई। यह मामला पंचरुखी के एक गांव में सामने आया है। बहरहाल, पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव रजोट में कुछ युवाओं ने एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड उसके पोते से कुछ लालच देकर मंगवा लिया। उसके बाद युवाओं ने एटीएम कार्ड का फोटो लेकर कार्ड वापस लड़के को दे दिया। युवकों ने पांचवीं में पढ़ने वाले लड़के से कहा कि तुम्हारे दादा के मोबाइल पर कोई मैसेज आए, तो उसको डिलीट कर देना। एटीएम का फोटो लेकर युवक बुजुर्ग के एटीएम कार्ड से धीरे-धीरे ऑनलाइन शॉपिंग करते रहे। इसका उन्हें पता नहीं चला। लेकिन, पिछले सप्ताह उनके खाते से रोजाना पैसे निकलते रहे और करीब एक लाख रुपया निकल गया, तो पीड़ित व्यक्ति बैंक गया। उन्होंने पासबुक में एंट्री करवाई, तो पता चला कि उसके खाते में लाखों रुपये हजारों में रह गए हैं।
पास बुक में एंट्री से पता चला कि 2016 से उनके खाते से पैसे निकल रहे हैं। बुजुर्ग ने पहले अपने परिवार से इस विषय में पूछा, तो सबके इंकार करने पर पोते ने ही सारी बात बता दी। इस मामले में चार युवाओं के नाम सामने आए हैं। इसमें एक युवक गांव का ही निकला है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैजनाथ थाने में कर दी है। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने कहा कि मामला आया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग और करते थे मोबाइल रिचार्ज
एटीएम कार्ड का फोटो लेने के बाद शातिर युवक ऑनलाइन शॉपिंग के साथ मोबाइल पर रिचार्ज करते थे। यही नहीं, वह कॉलेज की फीस भी इसी खाते से भरते रहे हैं। शातिर युवा बाद में रोजाना ही शॉपिंग करने लगे। उन्होंने करीब दो लाख रुपये आनलाइन शापिंग में उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें