फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकिया तौर पर खरीदी थी बंदूक, लाइसेंस की नहीं थी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। यह बंदूक मैंने शौकिया तौर पर खरीदी थी। लेकिन इसके लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। इसी के चलते इसका लाइसेंस नहीं बनवाया। यह बयान बिना लाइसेंस की बंदूक के साथ पकड़े गए सुनील कुमार पुत्र जोंडु राम गांव कूट कश्मीर ने पुलिस रिमांड में दिया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि उसने एक साल पहले यह बंदूक कश्मीर राम निवासी परनाला मझीन से 6500 रुपये में खरीदी थी। सुनील का कहना है कि बंदूक खरीदने के दौरान इसका लाइसेंस लेना भी जरूरी होता है या लाइसेंस बनवाना पड़ता है, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार के बताए गए व्यक्ति कश्मीर राम से भी पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने 6500 में सुनील कुमार को ये बंदूक बेची है। कश्मीर राम ने बताया कि उसने भी ये बंदूक 2 साल पहले रामलाल निवासी चौगाठ से खरीदी थी। रामलाल चलने फिरने में असमर्थ हो गया था, जिसकी वजह से वह बंदूक का लाइसेंस रिन्यू नहीं करवा पाया और इस बीच रामलाल का निधन भी हो गया। लेकिन उसके बाद भी बंदूक का लाइसेंस बनाने के लिए कश्मीर ने काफी कोशिश कीं, लेकिन लाइसेंस नहीं बन पाया। डीएसपी तिलक राज ने बताया कि फिलहाल बिना लाइसेंस की अवैध बंदूक पुलिस के कब्जे में रहेगी और सुनील कुमार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें