छैंछड़ी स्कूल का ताला तोड़ सिलिंडर चोरी
खैरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला छैंछड़ी में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर चोरी किया है। मुख्य अध्यापक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राथमिक पाठशाला छैंछड़ी में बुधवार रात को किसी ने पाठशाला का ताला तोड़कर रसोईघर में रखा सिलिंडर चुरा लिया। सुबह स्कूल खुलने के समय जब चतुर्थ श्रेणी कर्मी सीमा ने ताला टूटा देख स्कूल मुख्य अध्यापक जयमल को बताया। भवारना थाना प्रभारी भवारना योगिंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दो दिन में ही चोरी का इलाके में दूसरा मामला सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, वाहे दा पट्ट, छैंछड़ी, लाहट के ब्लॉक समिति सदस्य मंगल व्यास, पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान संजय व्यास, अशोक कुमार, रमेश सहित गांव के लोगों ने खैरा में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।