फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार रिश्वत लेते पकड़ा बिजली बोर्ड का एसडीएओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। विजिलेंस ने बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पूर्व सूचना पर विजिलेंस टीम ने डीएसपी रणधीर सिंह राणा के नेतृत्व में संसारपुर टैरेस बिजली दफ्तर में दबिश देकर 5 हजार रुपये की रिश्वत के साथ आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्लासिक इंजीनियरिंग बैटरी चार्जिंग फ़ैक्टरी के मालिक राहुल की शिकायत मिली थी। श़कायत के अनुसार फैक्टरी प्रबंधन ने फैक्टरी में बिजली का लोड कम करने के लिए सहायक अभियंता बिजली बोर्ड संसारपुर टैरेस केके डोगरा से बात की। इस पर उन्होंने फ़ैक्टरी के मालिक से 5000 रुपये बतौर रिश्वत मांगे। शुक्रवार को इंस्पेक्टर देसराज, इंस्पेक्टर ललित महंत, सब इंस्पेक्टर प्रताप चंद ने डीएसपी रणधीर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़ लिया। एसपी विजिलेंस धर्मशाला अरुण कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम ने सहायक अभियंता को 5000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी बार-बार शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी को शनिवार कोर्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा। बिजली दफ्तर की तलाशी भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें