फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत सुगनाड़ा के रजत कुमार (21) पुत्र रमेश चौधरी की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां ने बताया कि रजत वीरवार रात छत पर गया। वहां उसका पांव फिसलने से वह नीचे गिर गया। जब सुबह उसके घर वालों ने सोया हुआ न पाया तो ढूंढने पर वह छत के नीचे घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे उसे सीएचसी नगरोटा सूरियां ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रजत गरीब परिवार से संबंध रखता था, जिसके पिता मजदूरी करते हैं तथा बीमार हालत में हैं। रजत भी मेहनत-मजदूरी करता था। पुलिस थाना ज्वाली के एसएचओ नीरज राणा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें