फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोदर में 112 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नकोदर में 112 ग्राम चरस
विज्ञापन

के साथ एक व्यक्ति काबू
नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की नारकोटिक्स टीम ने राजा का तालाब के समीप नकोदर पंगोली में अनिल कुमार पुत्र कुलदीप कुमार से 112 ग्राम ग्राम बरामद की है। जिला कांगड़ा नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली कि नकोदर पंगोली में चरस का धंधा जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला नारकोटिक्स सेल की टीम हेड कांस्टेबल गोबिंद सिंह, कांस्टेबल संतोष कटोच, कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह, कांस्टेबल नवजोत सिंह और महिला कांस्टेबल रंजना कुमारी ने सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब नकोदर में दबिश दी। इस दौरान अनिल कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी पंगोली नकोदर से राजा का तालाब की तरफ पैदल आ रहा था। नारकोटिक्स टीम को देखकर वह हड़बड़ाकर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा कर थोड़ी दूर जाकर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 112 ग्राम चरस और 42 हजार रुपये पकड़े। आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि अनिल कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें