फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल इंजन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के माजरा रेलवे फाटक के समीप एक युवक की लाश मिली है। रेलवे पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ईशान (32) पुत्र मुसाफिर निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को किसी ने रेलवे फाटक के समीप युवक का शव देखा। उसने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। उधर, रेलवे चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें फोन पर पठानकोट से कंदरोड़ी जा रहे रेल इंजन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की गई। मृतक की जेब में आधार कार्ड मिलने से उसकी पहचान हुई है। इस बारे में परिजनों को सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि ईशान दो दिन से घर से लापता था। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये नूरपुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें