फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गई दोनों छात्राओं को कोटकासिम से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शनिवार को दसवीं की परीक्षा देने गई दोनों छात्राओं केेे बावल थाना पुलिस ने 30 घंटे बाद रविवार शाम को राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम कस्बा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राओं को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश कर काउंसिलिंग कर पूछताछ की जाएगी। वहीं 24 घंटे बाद भी छात्राओं का सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने सुबह थाने में पहुंचकर छात्राओं को जल्द बरामदगी की चेतावनी दी थी।
आपको बता दे कि बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 10वीं की दो छात्राएं शनिवार को परीक्षा देने के लिए रेवाड़ी आई थी, लेकिन देर शाम तक छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने संदेह पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को 24 घंटे बाद भी लापता छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिलने पर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बावल थाने में पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही छात्राओं का सुराग नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बावल थाना प्रभारी नीरज कुमार ने ग्रामीणों को जल्द ही छात्राओं का सुराग लगाने का आश्वासन दिया था।
टीम का गठन कर की छापा मारी
बावल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम का गठन कर संभावित स्थानों पर छापामारी की। इधर, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों से भी लगातार पूछताछ कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों छात्राएं कोटकासिम कस्बे में देखी गई है। पुलिस ने शाम को दोनों छात्राओं को वहां से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

न्यायाधीश के सामने होंगे बयान
पुलिस के अनुसार दोनों छात्राओं के रात को ही न्यायाधीश के सामने बयान कराए जाएंगे तथा दोनों छात्राओं की काउंहसलिंग कराई जाएगी। उसके बाद ही मामले की सच्चाई के बारे में जानकारी मिल पाएगी। वहीं पुलिस मामले में पुलिस किसी भी तरह को रिस्क लेने को तैयार नहीं थी, क्योंकि गांव मोहनपुर से लापता कक्षा नौवीं की छात्रा का नौ माह बाद भी कोई सुुराग नहीं मिल पाया है। जो पुलिस के लिए जी का जंजाल बना हुआ है।

दोनों छात्राओं को अलवर जिले के कोटकासिम कस्बे से बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में बयान कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-नीरज कुमार, एसएचओ बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें