फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-पंजाब पुलिस की छन्नी में दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल और पंजाब पुलिस की छन्नी में
विज्ञापन

दबिश; शराब पकड़ी, भट्ठियां कीं नष्ट
सुधरने से बाज नहीं आ रहे हैं नशे के सौदागर
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत छन्नी गांव में हिमाचल और पंजाब पुलिस ने दबिश दी। नूरपुर के डीएसपी साहिल अरोड़ा और पंजाब पुलिस सिटी पठानकोट के डीएसपी प्रेम कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एक साथ मिलकर छापा मारा। इस दौरान जहां अवैध शराब को बरामद किया गया, वहीं चलती भट्ठियों को भी नष्ट किया गया। हैरत की बात है कि बार-बार पुलिस की दबिश के बावजूद नशे के सौदागर सुधरने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

छापे के दौरान कुलविंद्र कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी छन्नी वेली से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं दूसरा आरोपी चेतनानंद पुत्र रमेश कुमार निवासी छन्नी वेली से चलती भट्ठी पकड़ी गई। दूसरे व्यक्ति से 1000 हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा चलती भट्ठी व 50 ड्रम भी मौके पर पुलिस ने अपने कब्जे में लिए। साथ ही लाखों मिलीलीटर कच्ची शराब को नष्ट किया। आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी संतोष पटियाल ने बताया कि अब नशे के मामले में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें