फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 तोले सोना व 15 तोले चांदी सहित 25 हजार ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। हैरानी की बात है कि अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। ताजा मामले में पंचायत सुगनाड़ा में एक घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी उड़ा ले गए। जिस दौरान चोरी हुई, उस समय परिवार के सदस्य हमीरपुर स्थित दियोटसिद्ध माथा टेकने गए हुए थे। इससे साफ है कि आरोपी पहले पूरी रेकी कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुगनाड़ा निवासी दिनेश कुमार पुत्र बुद्धि सिंह शुक्रवार को दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मंदिर गए। शनिवार सुबह जब दिनेश का बड़ा भाई जगपाल सिंह उठा तो मकान का मुख्य द्वार खुला था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना फोन पर दिनेश को देने के बाद पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को भी सूचित कर दिया। शनिवार शाम 4 बजे के करीब दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ वापस पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनके घर से चोरों ने करीब 6 कमरों के ताले तोड़े हुए थे। कमरे के अंदर रखा सारा सामान इधर-उधर फेंका हुआ था। वहीं घर के अंदर रखी अलमारी खोली हुई थी। उन्होंने बताया कि चोर करीब 9 तोले सोना, 15 तोले चांदी और करीब 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें