फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवारना अस्पताल में शराब पीकर मचाया हुड़दंग, बाद में मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल भवारना में दो लोगों ने शुक्रवार रात शराब पीकर जमकर हुड़दंग मचाया। रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ धक्कामुक्की भी की। हालांकि, बाद में दोनों ने चिकित्सक से माफी मांग ली। लेकिन, अस्पताल में रात को हुड़दंग की घटना के विरोध में शनिवार को स्टाफ के सदस्यों ने दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की। हैरत इस बात की है कि अस्पताल में कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात पहले तो अस्पताल में पहुंचकर दोनों शराबी बड़ी देर तक आपस में ही उलझकर गाली-गलौज करने लगे। शोर शराबा कर वह स्टाफ नर्स के कमरे में घुसकर बतमीजी पर उतर आए। लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में यह कहकर घुसने लगे कि हम चेकिंग करने आए हैं। हुड़दंग मचा रहे लोगों को देख अस्पताल में तैनात चिकित्सक बाहर आया तो दोनों चिकित्सक से भी उलझ पड़े और धक्कामुक्की करने लगे। हंगामा करने के बाद दोनों व्यक्तियों में एक नीचे गिरा और उसे चोट भी लगी थी। बाद में पंचायत प्रधान और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। इस बीच घायल हुड़दंगी का इलाज भी किया गया। बाद में हुड़दंगियों ने पंचायत प्रधान के सामने गलती मानकर माफी मांगी।
उधर, बीएमओ भवारना डॉ. सुभाष शर्मा ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और चिकित्सक वापस काम पर आ गए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें