फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने शनि मंदिर में शनिवार को ही लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शनि मंदिर में सेंध, पीएचसी से उड़ाया कंप्यूटर
विज्ञापन

राजा का तालाब में शातिरों ने एक ही रात चार जगह चोरी की वारदातों को दिया अंजाम
बाबा राजा राम मंदिर के दानपात्र को भी तोड़ने किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब में शनिवार रात को चार जगह पर चोरी करने के मामले सामने आए हैं। तीन जगह पर शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया, जबकि एक जगह प्रयास असफल रहा।
जानकारी के अनुसार चोरों ने पहली सेंध राजा का तालाब-धमेटा सड़क पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई। चोर पीएचसी के दरवाजे को तोड़कर अंदर रखे कंप्यूटर और टार्च को ले गए। साथ कमरे में रखा सामान उथल-पुथल किया। दूसरी घटना को चोरों ने बाबा राजा राम मंदिर के दान पात्र में सेंध लगाकर अंजाम दिया। मंदिर के दानपात्र को पत्थर से तोड़ गया है। इसके बाद साथ लगते शनि मंदिर के दानपात्र को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। मंदिर में पीएचसी से लाई गईं कैंचियों वहां मिलीं। हालांकि, शनि मंदिर के दानपात्र को चोर नहीं तोड़ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने राजा का तालाब-जवाली सड़क पर बने दूसरे शनि मंदिर के दरवाजे को तोड़ा है। मंदिर में पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला है। दानपात्र से चोरों ने राशि चोरी की है। वहां पर चोर एक लोहे का टुकड़ा और चप्पल भी छोड़ गए हैं। मंदिर में रहने वाले पंकज शास्त्री व प्रदीप शर्मा ने सुबह जब शनि मंदिर में पीएचसी की कैंचियों को देखा, तो उन्होंने पीएचसी की तरफ जाकर वहां पर लगे लकड़ी के दरवाजे को खुला पाया। वहीं साथ लगते बाबा राजा राम मंदिर के दानपात्र को टूटा पाने पर इसकी सूचना पंचायत प्रधान राजकुमार राजू को दी। प्रधान ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग और रैहन पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस गश्त को बढ़ा दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें