फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर पालमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखे गए नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में बुधवार रात करीब एक दर्जन नकाबपोश दिखने से दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि ये शातिर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। संदिग्धों ने मुंह पर नकाब लगाए हुए थे। इससे आम लोगों और दुकानदारों में दहशत है। हालांकि, रात को एक व्यक्ति के शोर मचाने से यह लोग भाग गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इन लोगों के पास हथियार भी थे। शोर मचाने पर यह लोग सफेद रंग की गाड़ी में भाग गए। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि रात करीब एक बजे एक दुकान के पास संदिग्धों की सफेद रंग की कार खड़ी थी। इसमें चालक बैठा था, जब व्यक्ति ने शोर मचाया तो उसने अपने साथियों को बुलाया और वहां से भाग गए। यह लोग शहर के बीच सिंडिकेट पीएनबी बैंक के पास बताए गए थे, जो एटीएम तोड़ने की फिराक में लग रहे थे। इन लोगों की संख्या करीब सात और आठ के बीच थी और इनकी उम्र भी बीस से 22 साल की लग रही थी। इसकी वीडियो फुटेज भी शोर मचाने वाले व्यक्ति गौरव ने अपने कैमरे में कैद की है। इस बीच दो पुलिस वाले भी गश्त करते आए थे, जो नीचे नए बस अड्डे से आ रहे थे, लेकिन तब तक यह नकाबपोश भाग चुके थे।
उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के पास जो फुटेज आई है। पुलिस उसको खंगाल रही है। शहर में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में सीसीटीवी कैमरे होते तो पकड़े जाते चोर
जिला कांगड़ा के बड़े शहर पालमपुर में सीसीटीवी कैमरा होता तो संदिग्ध कैमरे में कैद हो जाते। लेकिन, हैरानी इस बात की है कि इतना बड़ा शहर होने के बाद भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

कोट्स
एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि उनकी इस मामले डीएसपी से बात हुई है। इसमें पालमपुर शहर और आसपास इलाके में गश्त बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शहर में ऐसी घटनाओं को नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें