फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज में डंडों से पीटे पंजाबी पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में पंजाब के पर्यटकों से मारपीट
विज्ञापन

रात को डेढ़ बजे की घटना, मारपीट में बदली स्थानीय युवाओं से हुई बहसबाजी
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांत करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में शनिवार आधी रात को करीब डेढ़ बजे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय युवकों में मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कुछ पंजाबी पर्यटक अपनी कार में मैक्लोडगंज में रुके हुए थे। इस दौरान वहां पर कुछ स्थानीय युवाओं के साथ उनकी बहस हो गई, जो कि बाद में मारपीट तक पहुंच गई।
सूत्रों की मानें तो इस मारपीट में तीन पंजाबी पर्यटकों को बुरी तरह से पीटा गया है। साथ ही उनकी महंगी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जिस समय मारपीट हुई उस पुलिस पार्टी गश्त पर भागसूनाग की तरफ गई थी। जब वहां से वापस आई तो उन्होंने मामले को शांत करवाया। वहीं मारपीट का शिकार हुए पर्यटकों ने किसी भी तरह की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज नहीं करवाई है। पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज में पर्यटकों के साथ हुई मारपीट की होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल ने भी निंदा की है। उनका कहना है कि अगर पर्यटकों के साथ मारपीट होती रही तो मैक्लोडगंज से पर्यटक अपना मुंह मोड़ना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


पुलिस से करेंगे शिकायत : बांबा
होटल एसोसिएशन मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि पर्यटकों के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो मैक्लोडगंज से पर्यटकों को मुंह मोड़ते देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि वे एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ बात कर इस मामले के संबंध में पुलिस में शिकायत करवाएंगे, ताकि मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

कोट
-मैक्लोडगंज में पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस संदर्भ पर्यटकों ने किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज नहीं करवाया है। -दिनेश शर्मा, एएसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें