फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कर कटौती में नप नगरोटा बगवां की अमीरों पर दरियादिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्के मकान का 50 और कच्चे
विज्ञापन

का दस फीसदी घटाया गृह कर
गृहकर कटौती में नगरोटा बगवां नप की अमीरों पर दरियादिली
नप नगरोटा बगवां की शुक्रवार को हुई बैठक में लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर परिषद नगरोटा बगवां ने क्षेत्र के अमीर लोगों पर दरियादिली दिखाते हुए गृृह कर में 50 फीसदी की कटौती की है, जबकि गरीब लोगों को राहत देने में कंजूसी दिखाई है।
नप की शुक्रवार को हुई बैठक में पक्के मकान मालिकों को गृह कर में 50 फीसदी की कमी करने का फैसला लिया गया, जबकि कच्चे मकान मालिकों के गृह कर में केवल दस फीसदी की कटौती की है। इसके अलावा वाणिज्यिक भवनों के करों में भी कटौती की गई है। जो पहले की दरों के हिसाब से गृहकर की अदायगी कर चुके हैं, उनकी अदायगी की रकम का समायोजन आगामी वित्तीय वर्ष में कर लिया जाएगा। शुक्रवार को नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गृह कर कम करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए गृहकर निर्धारण के अनुसार कच्चे मकान मालिक 40 पैसे प्रति वर्ग फुट, पक्के मकान पर 50 पैसे प्रति वर्ग फुट और वाणिज्य भवनों पर एक रुपया 50 पैसे प्रति वर्ग फुट के हिसाब से गृहकर लिया जाएगा। इससे पहले ये दरें क्रमश: 50 पैसे, एक रुपया और दो रुपये निर्धारित थी। नप के फैसले के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नप नगरोटा बगवां के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर ने बताया कि बैठक में नया इकरारनामा न करने और लंबित किराये की अदायगी न करने बाले नप के दुकानदारों को एक माह के समय का नोटिस देने का निर्णय भी लिया गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि संबंधित दुकानदार निर्धारित समय सीमा में किराये की अदायगी नहीं करता, तो उसकी दुकान का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में घर-घर से कूड़े की छंटनी करने, भवनों के नक्शे पारित करने और पेंशन केसों आदि मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष बलराम पुरी, पार्षद सपना कटोच, कांता देवी, मधु शर्मा, विनेश बस्सी, रानू राम, आशा वालिया और राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें