फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोकसभा से आ रही महिला कुचली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोकसभा से आ रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।
विज्ञापन

ज्वालामुखी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत भड़ोली के गांव बोहल-खालसा में अज्ञात वाहन ने 32 वर्षीय तृप्ता देवी पत्नी श्रवण सिंह निवासी गुरेड डिग्गर को टक्कर मार दी। तृप्ता देवी अपने रिश्तेदारी में एक शोकसभा में शामिल होने के बाद घर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने महिला को ज्वालाजी अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तृप्ता देवी गृहिणी थी। वह अपने पीछे अपने दो बच्चों को छोड़ गई है। तृप्ता की एक बेटी 11वीं कक्षा में पड़ती है। तृप्ता के पति मेहनत मजदूरी का काम करता है। बहरहाल पुलिस ने चालक को भी हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें