जवाली से भगाई नाबालिग देहरा से बरामद, दुष्कर्म की पुष्टि
पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना जवाली में एक युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रशपाल सिंह पुत्र धर्म चंद और कृष्णा देवी पत्नी धर्म चंद उसकी नाबालिग बेटी को 19 मार्च को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं।
पुलिस ने नाबालिग को देहरा के एक गांव से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग के बयान कलमबद्ध किए गए हैं और मेडिकल करवाया गया है। इसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा- 376 आईपीसी को भी जोड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 363, 366, 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है, जिसे जवाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 26 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि युवती के बालिग या नाबालिग होने की भी जांच चल रही है और यदि लड़की नाबालिग पाई गई तो अन्य धारा भी जुड़ जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।