शराब के नशे में युवती ने फाड़ा एचआरटीसी का ड्यूटी रजिस्टर
आरएम की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। शराब के नशे में धुत्त एक दिल्ली की युवती ने एचआरटीसी बस अड्डा धर्मशाला में खूब हुड़दंग मचाया। इस दौरान नशे में टल्ली युवती ने जहां निगम का ड्यूटी रजिस्टर फाड़ा डाला, वहीं बस अड्डा में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज किया।
जानकारी के अनुसार नशे में धुत एक युवती ने मंगलवार देर रात बस स्टैंड धर्मशाला पहुंची। युवती ने सीधे कार्यालय में प्रवेश कर ड्यूटी रजिस्टर फाड़ दिया। इसके अलावा कार्यालय में तैनात परिवहन कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार भी किया। युवती के व्यवहार को देखकर बस स्टैंड कर्मचारियों ने इस संबंध में आरएम धर्मशाला पंकज चड्डा को अवगत करवाया। इसके बाद आरएम धर्मशाला ने इस संबंध में सदर थाना धर्मशाला में इस मामले की सूचना दी। वहीं सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे में टल्ली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में होने के चलते अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन युवती दिल्ली से हैं और अभी भी शराब के नशे में धुत्त है।